प्रशासन द्वारा गठित टीम ने किया सर्वे , नोटिस किया चस्पा . सीढ़ियां होंगी दुरुस्त , हटेंगे अतिक्रमण , पेयजल की सुविधा सहित लगेंगे सीसीटीवी कैमरे . माउंट आबू (अर्बुद समय) | अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी व तीर्थ गुरुशिखर के सौंदर्यकरण व विकास को लेकर एडीएम डॉ अंशु प्रिया के निर्देशन में प्रशासन ने कमर कस ली है । ये होंगे कार्य उपखंड प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दत्तात्रेय मंदिर से ऊपर तक टीन शेड लगाया जाएगा , आस पास सुंदर फूलों के पौधे लगाए जाएंगे , रास्ते से अतिक्रमण व खाने पीने की दुकानें हटाई जाएंगी । इसके साथ ही सीढ़ियों को दुरुस्त किया जाएगा , पर्यटकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी । गुरुशिखर पर रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी व पार्किंग आदि स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । 2 दिनों में दें दस्तावेज इसको लेकर कल यानी 18 फरवरी को प्रशासन द्वारा गठित टीम ने सर्वे व सूचीकरण किया । प्रभावित दुकानदारों को दो दिनों में ग्राम पंचायत ओरिया कार्यालय में दस्तावेज देने के निर्देश दिए गए । इसको लेकर नोटिस भी चस्पा किया गया है । गुरुशिखर के...
माउंट आबू की "सहज कौर पुत्री संदल अरोड़ा"को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान . ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बतौर प्रतिभागी नाम हुआ शामिल . बतौर "द पोएटिक गार्डन वॉल्यूम 4 किताब के को ऑथर" के रूम में मिली उपलब्धि . #omgbookofworldrecords #worldrecord #thepoeticgarden #bluestarpublicatiion #sehajkaur #mountabu