Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ब्रह्मा कुमारी

मन को सशक्त बनाता है राजयोग का अभ्यास

सुरक्षा प्रभाग राष्ट्रीय सम्मेलन का खुला सत्र माउंट आबू, 2६ जून ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ निर्मला दीदी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में संस्कृति, सभ्यता व उनकी परंपराओं का पूर्ण रूप से आदर करते हुए कानून के दायरे में रहकर अपनी तैनाती के  उदेश्य के साथ सुरक्षा कर्तव्यों का निर्वहन कर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में मनोबल की अहम जरूरत होती है। जिसके लिए राजयोग का अभ्यास हर परिस्थिति में मन को सशक्त बनाए रखने में सक्षम है। वे सोमवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में संगठन के सुरक्षा प्रभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के खुले सत्र को संबोधित कर रहीं थीं। डीआरडीओ दिल्ली से आए केप्टन शिव सिंह ने कहा कि त्याग, तपस्या, सेवा के प्रतिमूर्ति सुरक्षाकर्मी अपने कत्र्तव्यों के प्रति हर समय सजग रहते हैं। सुरक्षा बल प्राथमिकता के साथ देश के हर नागरिक की प्रतिष्ठा की रक्षा करते हैं। सेना के जवान विकटतम परिस्थितियों में भी अपने परिवार से दूर रहकर भी जनता की सुरक्षा को शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर रहते हैं। जनता को अपने म...