ज्ञान सरोवर में होगा रात्रि विश्राम माउंट आबू हिल स्टेशन माउंट आबू के ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय प्रवास की तैयारियां को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु मंगलवार को (आज) अपने दो दिवसीय प्रवास पर माउंट आबू पहुंचेगी। रात्रि विश्राम ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर में होगा। आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा, राजयोग, ध्यान, मेडिटेशन का अभ्यास करेंगी। बुधवार (कल) सवेरे संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन में आयेंगी। जहां संगठन के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माबाबा के समाधि स्थल शान्ति स्तंभ समेत चार धाम की यात्रा कर मेडिटेशन का गहन अभ्यास करेगी। संगठन के पदाधिकारियों से आध्यात्मिकता पर गहन विचार विमर्श होगा। राजयोग का गहन अभ्यास करती हैं राष्ट्रपति मुर्मु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लंबे समय से राजयोग का अभ्यास करती हैं। पूर्व में विधायक, केबिनेट मंत्री व राज्यपाल पद पर रहते श्रीमती मुर्मु ब्रह्माकुमारीज के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू समेत देश के विभिन्न सेवाकेंद्रों पर अनेकानेक कार्यक्रमों मे...
latest news of "mount abu" and around.