Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ज्ञान सरोवर

ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन संपन्न

कलियुग और सतयुग की बॉर्डर लाईन पर खड़ा है मानव- सिन्हा माउंट आबू, 11 सितम्बर बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मानव कलियुग और सतयुग की बॉर्डर लाईन पर खड़ा है। 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। जिसके चलते वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को मूर्तरूप देने का कार्य भारत कर रहा है। शीघ्र ही इस धरा पर महान परिवर्तन दिखाई देने लगेगा। संसार को ब्रह्माकुमारी संगठन से महान प्रेरणायें मिल रही हैं। युग परिवर्तन के कार्य में तत्पर ब्रहाकुमारी संगठन विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। जनसेवाओं, जन आकांक्षाओं के साथ मानवता के कल्याण की जिम्मेवारी को सूक्ष्म रूप से निभाने का युग परिवर्तन का कार्य ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा किया जा रहा है। इसी धरती पर देवाताओं का वास था। फिर से उस स्वर्णिम संसार की पुनस्र्थापना में भारत राजयोग के माध्यम से अहम भूमिका अदा कर रहा है। वे ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में माइंड, बॉडी, मेडिसन विषय पर आयोजित सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। ब्रहकुमारी संगठन की संयुक्त मु...

मन को सशक्त बनाता है राजयोग का अभ्यास

सुरक्षा प्रभाग राष्ट्रीय सम्मेलन का खुला सत्र माउंट आबू, 2६ जून ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ निर्मला दीदी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में संस्कृति, सभ्यता व उनकी परंपराओं का पूर्ण रूप से आदर करते हुए कानून के दायरे में रहकर अपनी तैनाती के  उदेश्य के साथ सुरक्षा कर्तव्यों का निर्वहन कर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में मनोबल की अहम जरूरत होती है। जिसके लिए राजयोग का अभ्यास हर परिस्थिति में मन को सशक्त बनाए रखने में सक्षम है। वे सोमवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में संगठन के सुरक्षा प्रभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के खुले सत्र को संबोधित कर रहीं थीं। डीआरडीओ दिल्ली से आए केप्टन शिव सिंह ने कहा कि त्याग, तपस्या, सेवा के प्रतिमूर्ति सुरक्षाकर्मी अपने कत्र्तव्यों के प्रति हर समय सजग रहते हैं। सुरक्षा बल प्राथमिकता के साथ देश के हर नागरिक की प्रतिष्ठा की रक्षा करते हैं। सेना के जवान विकटतम परिस्थितियों में भी अपने परिवार से दूर रहकर भी जनता की सुरक्षा को शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर रहते हैं। जनता को अपने म...

हमें कौन खा रहा है , स्पष्ट होना जरूरी

हम क्या खा रहे हैं यह ज्यादा मायने नहीं रखता बल्कि हमें कौन खा रहा है उसकी स्पष्टता होना जरूरी हैं । मेडिटेशन रिएक्ट करने की बजाय रेस्पोंड करना सिखाता है , एक्ट को ठीक करो तो रिएक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी - डॉ प्रेम मसंद माउंट आबू, २5 जून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में सुरक्षा सेवा प्रभाग के तत्वावधान में देश के सुरक्षा प्रहरियों के लिए आयोजित किए गए तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन चिकित्सा विशेषज्ञों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए सुरक्षा बलों के अधिकारियों व जवानों को विकटतम परिस्थितियों में भावनात्मक रूप से दुरुस्त रहने के उपाय सुझाये।  भावनात्मक स्थिरता विषय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए केंसररोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम मंसद ने कहा कि मन में संकल्प, भावनायें, महसूसता, दृष्टिकोण, वृत्ति, कृत्ति का एक संसार बसा हुआ है। तनावपूर्ण जीवनशैली व अनावश्यक सोच से केंसर जैसी घातक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। डर, तनाव, बेचैनी, बीपी, शूगर, मोटापा, संशय जैसी अधिकतर व्याधियां हमारे संकल्पों से ही उत्पन्न होती हैं। सकारात्मक सोच के साथ भावनात्...

ज्ञान सरोवर में सुरक्षा सेवा प्रभाग राष्ट्रीय सम्मेलन

विश्व सेवा में जीवन को समर्पित करना बड़ी साधना माउंट आबू, २४ जून। सीमा सडक़ बल प्रबंध निदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण के लिए हर व्यक्ति का अहम योगदान होता है। ब्रहाकुमारी संगठन की कथनी करनी में समानता है। विश्व के पंाचों महाद्वीपों में संगठन की हो रही सफल सेवायें समाज के हर तबके के लिए उदाहरण हैं। विश्व सेवा में जीवन को बलिदान कर देना, समर्पित कर देना बहुत बड़ी साधना है। सुरक्षा को लेकर सिपाही का कार्य कठिन होता है। गत ८८ वर्षों से ब्रह्माकुमारी संगठन की नारी सशक्तिकरण समेत अन्य निस्वार्थ सेवायें हम सबके सामने एक दर्पण की तरह हैं। जो हमें जीवन का महत्व बताती हैं। स्वयं को नियंत्रित करने की कला में मेडिटेशन से निखार आता है। संगठन के हर सदस्य में दातापन का भाव है। जो निरंतर समाज के हर तबके को कुछ न कुछ दे रहा है। यह बात उन्होंने ब्रह्माकुमारी संगठन के सुरक्षा सेवा प्रभाग की ओर से ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन सत्र में कही। केरिपुबल, आंतरिक सुरक्षा अकादमी निदेशक, पुलिस महानिरीक्षक दानेश राणा ने कहा कि तनावपूर्ण जीवनश...

उद्योगपतियों ने राजयोग के अनुभव साझा किए

ज्ञान सरोवर में उद्योगपतियों के अनुभव का खुला सत्र माउंट आबू, २३ अप्रेल ओएनजीसी लिमि. के चेयरमेन अरूण कुमार सिंह ने कहा कि मेडिटेशन के नियमित अभ्यास द्वारा प्राप्त होने वाली सकारात्मक ऊर्जा से उत्पन्न उच्चकोटि के विचारों के परिणामस्वरूप व्यापारिक क्षेत्र में संघर्षमय क्षणों में भी मानसिक स्थिरता बनी रहती है। जिससे किसी भी कार्य योजना को मूर्तरूप देने के लिए सही निर्णय किया जा सकता है और इसका वे पिछले लंबे समय से गहरा अनुभव कर रहे हैं। यह अनुभव उन्होंने रविवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में व्यापार व उद्योग प्रभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन के खुले सत्र में सांझा किया। उन्होनें कहा कि ईश्वरीय महावाक्यों को आत्मसात करने से आत्मा को जो आनंद की अनुभूति होती है उसे शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। व्यस्त जीवन होने के बाद भी अमृतवेले के समय वे राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास जरूर  करते हैं। जिससे वे अपने जीवन को सही अर्थों में जानने का सम्पूर्ण अनुभव कर रहे हैं। सियाराम सिल्क मिल्स लिमि. के प्रबंध निदेशक रमेश पोद्दार ने कहा कि राजयोग का अभ्यास करने से ईश्वरीय शक्तियों क...