ज्ञान सरोवर में उद्योगपतियों के अनुभव का खुला सत्र
माउंट आबू, २३ अप्रेल
ओएनजीसी लिमि. के चेयरमेन अरूण कुमार सिंह ने कहा कि मेडिटेशन के नियमित अभ्यास द्वारा प्राप्त होने वाली सकारात्मक ऊर्जा से उत्पन्न उच्चकोटि के विचारों के परिणामस्वरूप व्यापारिक क्षेत्र में संघर्षमय क्षणों में भी मानसिक स्थिरता बनी रहती है। जिससे किसी भी कार्य योजना को मूर्तरूप देने के लिए सही निर्णय किया जा सकता है और इसका वे पिछले लंबे समय से गहरा अनुभव कर रहे हैं। यह अनुभव उन्होंने रविवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में व्यापार व उद्योग प्रभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन के खुले सत्र में सांझा किया।
उन्होनें कहा कि ईश्वरीय महावाक्यों को आत्मसात करने से आत्मा को जो आनंद की अनुभूति होती है उसे शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। व्यस्त जीवन होने के बाद भी अमृतवेले के समय वे राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास जरूर करते हैं। जिससे वे अपने जीवन को सही अर्थों में जानने का सम्पूर्ण अनुभव कर रहे हैं।
सियाराम सिल्क मिल्स लिमि. के प्रबंध निदेशक रमेश पोद्दार ने कहा कि राजयोग का अभ्यास करने से ईश्वरीय शक्तियों की अनुभूति होने पर मन प्रफुल्लित हो गया। ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान से व्यक्तिगत जीवनशैली, सोचने के स्तर में अद्भुत व सुखद परिवर्तन आया। मुख्य पांच बातें जो ब्रह्माकुमारी संस्था से सीखी हैं वह हैं कि परिस्थिति को कभी अपने ऊपर हावी होने ना दें। जो स्वयं को चाहिए वह दूसरों को बांटो, जितना दूसरों को देंगे उतना हमें प्राप्त होगा। हमें हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए, सदा के लिए यह खुशबू यहां से भरकर जाना है। दूसरों की बातों को शांति व धीरज से सुनना चाहिए। जो आपको कष्ट देते हैं उन्हें दिल से दुआएं व शुभभावनाएं व कल्याण की भावनाएं दें।
विराज प्रोफाईल लिमिटेड के सीएमडी नीरज कोचर ने बताया कि कोविड के समय मैं ब्रह्माकुमारी संस्था से नियमित रूप से जुड़ा। उस समय सब कुछ बंद होने के कारण फैक्ट्री बंद होने से तनावग्रस्ति हो गया। नियमित राजयोग के अभ्यास से मनोबल बढऩे पर फिर से प्रोडक्शन टीम के बारह हजार लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान की प्रकाश दिखाकर कार्य आरंभ किया। आध्यात्मिक ज्ञान ऐसी चाबी है जिससे हर समस्या रूपी ताला खुल जाता है। यह आध्यात्मिक ज्ञान प्रकाश है जो सत्य राह दिखाता है।
फ्यूचर ग्रुप संस्थापक व सीईओ किशोर बियानी ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि शिव परमात्मा से मन की तार जोडऩे पर आध्यात्मिक ज्ञान के रहस्य स्पष्ट होने के साथ सहन करने वा सामना करने का सामथ्र्य प्राप्त होता है। जीवन में संतुलन बना रहने से कार्यक्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान प्राप्त होता है। ईश्वरीय संदेश देने वाले ब्रह्माकुमारी संगठन की आज विश्व को बहुत जरूरत है। व्यापार में ग्राहक को संतुष्ट करने और प्रतिस्पर्धा में विजय पाने की चुनौतियों में भी राजयोग बहुत मददगार साबित होता है।
इस अवसर पर प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके योगिनी बहन, मुख्यालय संयोजक बीके गीता बहन ने मन की एकाग्रता को बढ़ाने के लिए राजयोग का अभ्यास कराया ।
Comments