ओम शान्ति का मंत्र देता है मन को गहन शान्ति - राजयोगिनी मोहिनी बहन माउंट आबू, २७ नवम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अतिरिक्त मुख्य प्रशासिक राजयोगिनी मोहिनी बहन ने कहा कि ओम शान्ति के मंत्र का जीवन में समावेश होने से सच्चे सुख व शान्ति की अनुभूति की जा सकती है। जो व्यक्ति समाज में रहकर शांति, पे्रम, सदभावना और नैतिक मूल्यों को स्थान नहीं देता वह इस धरती पर बोझिल मानसिकता के साथ जीवन यापन करता है। समाज के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है उसे समझना होगा। आज समाज को सुधारने की बातें तो की जाती है लेकिन उन्हें स्वरूप में लाने की स्वयं से शुरुआत करने की परिपाटी को बढ़ावा देना चाहिए। प्रत्यक्ष को प्रमाणों की कोई आवश्कता नहीं होती। वे संगठन के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय पाण्डव भवन परिसर के राजयोग सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि धर्म और आध्यात्म एक ही सिक्के के दो पहलू हैं किन्तु धर्म के सही अर्थ को न समझने के कारण ही धर्म के नाम पर दुनिया में जो रक्तपात हुुुए हैं उन जख्मों को भरने के लिए धर्म के वास्तविक स्वरूप को जानने की जरूरत है...
latest news of "mount abu" and around.