भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात का 96वां संस्करण सुना
माउंट आबूदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात का 96वां संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। रविवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी, माउंट आबू के पदाधिकारी - कार्यकर्ताओं ने भाजपा पदाधिकारी भंवर सिंह मेड़तिया के निवास स्थान मन की बात का 96वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर नमन किया व याद किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने 2022 वर्ष में हुए देश किन ऊंचाई को छुआ है, उन्हे देशवासियों के सामने रखा। यह वर्ष अद्भुत एवं प्रेरक रहा, भारत ने विश्व में 5वीं अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल किया, INS विक्रांत का स्वागत हुआ, हर घर तिरंगा अभियान आजादी के 75वें वर्ष में 6 करोड़ से ज्यादा लोगो ने सेल्फी भेजी, ज़ी - 20 समूह में भारत को अध्यक्षता मिली। कई विषयों पर अपनी बात रखी। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद शाबीर कुरैशी, भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश थिंगर, पार्षद मांगीलाल काबरा, भंवर सिंह मेड़तिया, भगवान सिंह भाटी, अभिषेक थिंगर, सतीश राणा, उमेश परमार आदि मौजूद रहे।।
Comments