आध्यात्मिक संग्राहलय प्रभारी प्रतिभा बहन का देह पंच तत्वों में विलीन
माउंट आबू
ब्रह्माकुमारी संगठन के सनसेट मार्ग स्थित आध्यात्मिक सग्राहलय प्रभारी राजयोगिनी बीके प्रतिभा बहन का देह हुआ पंचतत्वों में विलीन।
७५ वर्षीय राजयोगिनी प्रतिभा बहन १९६९ में मंबुई कान्दिवली सेवाकेंद्र पर ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त किया। १९७२ में वे ब्रह्माकुमारी संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू स्थित आध्यात्मिक संग्राहलय में समर्पित रूप से सेवायें प्रदान करने लगीं। गत पचास वर्षों से वे अनवरत रूप से समाज के हर वर्ग को आध्यात्मिकता से जोडऩे की सेवाओं में संलग्न थी। कुछ समय से वे अस्वस्थ थीं। जिसके चलते दौराने ईलाज उन्होंने अपनी पार्थिव देह का त्याग कर दिया। शनिवार को उनका देह पंच तत्वों में विलीन हो गया।
श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी के शशि बहन ने कहा कि राजयोगिनी प्रतिभा बहन का जीवन दिव्यता, पवित्रता, योग-साधना के प्रति अद्भुत लगन का मिसाल था। उन्होंने आध्यात्किता के माध्यम से समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के कार्य को अंजाम दिया। उनकी शिक्षाएं समाज के हर वर्ग का मागर्दशन करतीं रहेंगीं।
संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. निर्मला बहन ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा की धनी प्रतिभा बहन हमेशा मानवीय, नैतिक, अध्यात्मिक, चारित्रिक आदि मूल्यों को बढ़ावा देने में संलग्न रहती थीं।
वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बीके शीलू बहन, मल्टी मीडिया प्रमुख बीके करूणा, ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा, शिक्षा प्रभाग अध्यक्ष बीके मृत्युजंय समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवी सिंह देवल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य समेत बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।
Comments