मोदी व कलाम की जगह रोपा पौधा
![]() |
पौधे को पानी देतीं राष्ट्रपति |
राष्ट्रपति मुर्मू ने ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में पीस कॉटेज के सामने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि की ओर से यहां लगाये गए पौधों की भांति वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन लंबी आयु के लिए स्वच्छ पर्यावरण की नितांत आवश्यकता है। जिसके लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। पेड़ पौधों के अभाव में सुंदर वसुधा सौंदर्यविहीन होती जा रही हैं । आगामी पीढ़ी को वृक्ष लगाने के लिए सजग रहना चाहिए। संगठन के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने संस्थान की सामाजिक सेवाओं के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष संस्था की ओर से देशभर में कल्पतरुह अभियान संचालित किया गया । जिसके तहत लाखों पौधे रोपकर उनकी सारसंभाल की जा रही है।
बहुत कुछ सिखा गईं
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय मांउट आबू में राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान अपनी अनुशासित व आध्यात्मिक जीवनशैली से बहुत कुछ सिखा गई। अपने सरल स्वभाव, निर्माणचित व्यवहार की प्रेरणा देकर राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों का दिल जीत लिया। राष्ट्रपति प्रवास की डयुटी पर तैनात अधिकारियों, पुलिस व अन्य कार्मिकों के लिए राष्ट्रपति की जीवनशैली एक खुली किताब की तरह रही। जिससे हर किसी ने उनकी सरलता से कुछ न कुछ जरूर सीखा।
Comments