दो व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ली
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद शाबीर कुरैशी ने अटलजी की जीवनी एवं उनके श्रेष्ठ नेतृत्व पर प्रकाश डाला। मंडल महामंत्री सुरेश थिंगर ने कहा की अटलजी हमारे प्रेरणाश्रोत है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी परिवार में सतीश राणा एवं उमेश परमार शामिल हुए। सतीश राणा को अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद शाबीर कुरैशी ने भाजपा का दुपट्टा पहना कर एवं पार्षद मांगीलाल काबरा ने माला पहनाकर भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण करवाई। साथ ही उमेश परमार को भाजपा के वरिष्ठ भंवर सिंह मेड़तिया ने दुपट्टा पहना कर एवं भगवान सिंह भाटी ने माला पहना कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
मंडल महामंत्री सुरेश थिंगर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतीश राणा एवं उमेश परमार को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी। अटलजी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाबीर कुरैशी, मंडल महामंत्री सुरेश थिंगर, पार्षद मांगीलाल काबरा, भंवर सिंह मेड़तिया, भगवान सिंह भाटी, अभिषेक थिंगर, सतीश राणा, उमेश परमार आदि मौजूद रहे।।
Comments