Skip to main content

घोड़े की मौत को हुए 3 महिने, स्थिति वही..

 घोड़े की मौत को हुए 3 महिने, स्थिति वही..

वार्ड 2 में सर्किट हाउस मार्ग की टूटी सुरक्षा दीवार 5 साल से बनी खतरा , वीआईपी आमजन सबपर खतरा..

अधिकारी बोले टोकन न मिलने से हुई देरी , जल्द शुरू होगा काम ..

माउंट आबू
शहर के वीआईपी मार्ग राजस्थान सर्किट हाउस की सुरक्षा दीवार 5 सालों के बाद भी ठीक नहीं हो पाई है । पिछले साल नवंबर में यहां से 30 फीट की खाई में गिरकर एक घोड़े की मौत भी हो चुकी है लेकिन इस चेतावनी का असर 3 महीनों बाद भी नजर नहीं आ रहा है ।

ऐसा लगता है की किसी इंसान के जान गंवाने के बाद ही यहां की सुरक्षा दीवार दुरुस्त हो पाएगी । गौर करने वाली बात है की यह मार्ग राजस्थान सर्किट हाउस , नक्की झील , मुख्य शहर और मिनिस्टर कॉटेज को आपस में जोड़ता है । ऐसे में राजस्थान सरकार के प्रमुख मंत्री , अधिकारी , कलेक्टर , एसपी , एसडीएम यहीं से गुजरते हैं । वार्ड 2 व 3 के करीब 2,000 लोगों का भी यही रास्ता है । इसके बावजूद 5 सालों से कोई ध्यान नहीं दिया गया ।

क्या कहते हैं अधिकारी ..
"दीवाली के बाद से टोकन पर रोक के चलते देरी हुई है । में आज 2 बार इस मामले को लेकर एसडीएम ऑफिस गया था । अत्यावश्यक कार्य है इसलिए टोकन मिलने की जल्द संभावना है । टोकन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा । –  लक्ष्मण सिंह , जेईएन , नगरपालिका"

रिपोर्ट : उमेद सिंह राठौर
अर्बुद समय

Comments

weekly hits

गुरुशिखर पर लगेगी रंगीन लाइटें , फूलों से महकेगा मार्ग .

प्रशासन द्वारा गठित टीम ने किया सर्वे , नोटिस किया चस्पा . सीढ़ियां होंगी दुरुस्त , हटेंगे अतिक्रमण , पेयजल की सुविधा सहित लगेंगे सीसीटीवी कैमरे . माउंट आबू (अर्बुद समय) | अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी व तीर्थ गुरुशिखर के सौंदर्यकरण व विकास को लेकर एडीएम डॉ अंशु प्रिया के निर्देशन में प्रशासन ने कमर कस ली है ।  ये होंगे कार्य उपखंड प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दत्तात्रेय मंदिर से ऊपर तक टीन शेड लगाया जाएगा , आस पास सुंदर फूलों के पौधे लगाए जाएंगे , रास्ते से अतिक्रमण व खाने पीने की दुकानें हटाई जाएंगी । इसके साथ ही सीढ़ियों को दुरुस्त किया जाएगा ,  पर्यटकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी । गुरुशिखर पर रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी व पार्किंग आदि स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । 2 दिनों में दें दस्तावेज इसको लेकर कल यानी 18 फरवरी को प्रशासन द्वारा गठित टीम ने सर्वे व सूचीकरण किया । प्रभावित दुकानदारों को दो दिनों में ग्राम पंचायत ओरिया कार्यालय में दस्तावेज देने के निर्देश दिए गए । इसको लेकर नोटिस भी चस्पा किया गया है । गुरुशिखर के...

blood donation camp organised at global hospital

  mount abu 22.08.2025 blood donation camp organised at global hospital in mount abu. on this occasion while donationg blood , dr sachin revealed the fact that patients from rural areas comes seeking medical treatment with an astonishingly low haemoglobin level from 1 to 5 . for such patients the bood donation proves as a boon . a total of 222 units blood was collected. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए जीवनदान बनता है रक्तदान शिविर – डॉ सचिनदादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन . report : umed singh rathore Arbud Samay - अर्बुद समय

निर्मल चौधरी का अरावली बचाओ अभियान शुरू

  माउंट आबू 24.12.2025 : सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास , गलत दस्तावेज किए पेश - निर्मल चौधरी . अरावली के बचाव में माउंट आबू पहुंचे निर्मल चौधरी का बड़ा बयान . Arbud Samay - अर्बुद समय #अरावली #arawali #SaveAravali #NirmalChoudhary #NirmalChoudharyRU

सीआरपीएफ के 44 मेडिकल ऑफिसर्स ने ली शपथ

सीआरपीएफ के 44 मेडिकल ऑफिसर्स ने ली शपथ माउंट आबू शनिवार को आंतरिक सुरक्षा अकादमी में सीआरपीएफ के 57वें मेडिकल ऑफिसर कॉम्बिटाइजेशन कोर्स (एमओसीसी) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । इस मौके पर निदेशक / महानिरीक्षक दर्शन लाल गोला ने सभी को संबोधित करते हुए बताया की 3 महीनों के कठिन प्रशिक्षण के बाद 44 मेडिकल ऑफिसर्स अब देश की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं । उन्होंने बताया कि आंतरिक सुरक्षा अकादमी द्वारा चिकित्सा अधिकारियों को 10 सप्ताह का सघन प्रशिक्षण दिया गया है । अब चिकित्सा अधिकारी एक सैनिक के रूप में देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के साथ रहेंगे व उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेंगे । इस दौरान सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) शिव कुमार सिंह व सुधांशु सिंह उपमहानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ने भी मौजूद जनसमूह को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी व अधिकारियों को शपथ दिलवाई । इस दौरान अवस्थी रमेश को सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी , बेस्ट इन इनडोर के लिए वसुंधरा गोस्वामी , बेस्ट इन आउटडोर के लिए जिशान फ़ुकन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । बता दे...

ओएमजी वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

माउंट आबू की "सहज कौर पुत्री संदल अरोड़ा"को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान . ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बतौर प्रतिभागी नाम हुआ शामिल . बतौर "द पोएटिक गार्डन वॉल्यूम 4 किताब के को ऑथर" के रूम में मिली उपलब्धि . #omgbookofworldrecords #worldrecord #thepoeticgarden #bluestarpublicatiion #sehajkaur #mountabu

अस्पताल का मार्ग बना बड़ी समस्या .

गिरते गिरते बचे पूर्व पार्षद , विधायक तक पहुंची पीड़ा मुश्किल से गुजरते वाहन  माउंट आबू (अर्बुद समय ) | सरकारी अस्पताल के बुरी तरह खराब पड़े मार्ग व आमजन की पीड़ा से विचलित हुए पूर्व पार्षद सौरभ गांगड़िया उपखंड अधिकारी डॉक्टर अंशु प्रिया से मिले व मार्ग बनवाने का निवेदन किया । इसके बाद वे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे व जेईएन ललित भारद्वाज से कार्य की प्रगति की जानकारी ली । सरकारी अस्पताल का मार्ग गांगड़िया ने क्षतिग्रस्त मार्ग का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया । उन्होंने बताया कि मैं अपने निजी कार्य से अस्पताल गया था और बुरी तरह क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण गिरते गिरते बचा । इसके बाद में मेरा कार्य छोड़कर पहले एसडीएम मैडम के पास गया और इसे दुरुस्त करवाने का निवेदन करके आया । इस मामले में हुकुमनामा समाचार के संवाददाता ने स्थानीय विधायक समाराम गरासिया से भी बातचीत की । उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से त्वरित बात कर मार्ग को ठीक करवाने का आश्वासन दिया । टूटी पड़ी सुरक्षा दीवार भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने बताया कि 16 सितंबर को शहरी सेवा शिविर के शुरू होने से ठीक 1 ...

आमजन के लिए खतरा बनी बरगद की विशाल डाल..

घबराए लोगों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में दिया था प्रार्थनापत्र , स्थिति ज्यों की त्यों माउंट आबू दो दिनों पहले अनोप दास की झूपडी के सामने मार्ग पर गिरी बरगद के पेड़ की विशाल शाखा से उस दिन तो कोई अनहोनी घटने से रह गई लेकिन इस घटना ने आगामी बड़ी दुर्घटना का इशारा दे दिया है । जिस जगह से शाखा टूट कर गिरी थी वहीं पर एक लंबी शाखा भी है जो कभी भी टूट कर गिर सकती है । इस डाल की लंबाई नीचे रह रहे 3 से 4 परिवारों के आशियानों तक जाती है । जो डाल टूटी है , वह डाल फिलहाल खतरा बनी डाल के नीचे की तरफ थी जिससे उसे सहारा मिल रहा था । अब चूंकि सहारा नहीं रहा इसीलिए उसके गिरने की संभावना प्रबल हो गई है । शुक्रवार को टूटी डाल के चपेट में आकर टूटे बिजली के तार भी अभी तक हटाये नहीं गए हैं । इससे लोगों में भय व्याप्त है । नीचे रह रहे सूरज मेघवाल , भैराराराम , खूमाराम , मगनाराम के परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को ही खतरा बनी शाखा को कटवाने हेतु उपखंड कार्यालय में प्रार्थनापत्र दे दिया था जिसकी प्रतिलिपि पालिका कार्यालय में भी दे दी गई थी । दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इसपर कोई कार्यवाही न...

ओम शान्ति का मंत्र देता है मन को गहन शान्ति

ओम शान्ति का मंत्र देता है मन को गहन शान्ति - राजयोगिनी मोहिनी बहन माउंट आबू, २७ नवम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अतिरिक्त मुख्य प्रशासिक राजयोगिनी मोहिनी बहन ने कहा कि ओम शान्ति के मंत्र का जीवन में समावेश होने से सच्चे सुख व शान्ति की अनुभूति की जा सकती है। जो व्यक्ति समाज में रहकर शांति, पे्रम, सदभावना और नैतिक मूल्यों को स्थान नहीं देता वह इस धरती पर बोझिल मानसिकता के साथ जीवन यापन करता है।  समाज के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है उसे समझना होगा। आज समाज को सुधारने की बातें तो की जाती है लेकिन उन्हें स्वरूप में लाने की स्वयं से शुरुआत करने की परिपाटी को बढ़ावा देना चाहिए। प्रत्यक्ष को प्रमाणों की कोई आवश्कता नहीं होती। वे संगठन के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय पाण्डव भवन परिसर के राजयोग सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि धर्म और आध्यात्म एक ही सिक्के के दो पहलू हैं किन्तु धर्म के सही अर्थ को न समझने के कारण ही धर्म के नाम पर दुनिया में जो रक्तपात हुुुए हैं उन जख्मों को भरने के  लिए धर्म के वास्तविक स्वरूप को जानने की जरूरत है...

पार्किंग को लेकर पर्यटन विभाग ने जारी किए निर्देश

माउंट आबू के होटल , गेस्ट हाउस , धर्मशाला , और होम स्टे संचालकों को चेतावनी , पर्यटकों के वाहन उचित स्थान पर पार्क करवाएं वरना होगी सख्त कानूनी कार्यवाही  माउंट आबू 11.01.2026 : सहायक निदेशक पर्यटन भैरू सिंह ने आदेश जारी कर माउंट आबू के होटल , गेस्ट हाउस , धर्मशाला और होम स्टे संचालकों को चेतावनी दी है कि वे पर्यटकों के वाहन उचित स्थान पर पार्क करवाएं वरना सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । दरअसल पूरे शहर में बाजार और गलियों में भी यह समस्या उत्पन्न हो रही है कि पर्यटकों के वाहनों की उचित पार्किंग नहीं हो पाने के कारण यातायात अवरुद्ध होता है । प्रशासन पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर गंभीर है और स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्दिष्ट पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करवाया जाए अथवा होटल एवं गेस्ट हाउस मालिकों का स्वयं का जो पार्किंग स्थान है , वहां पर पर्यटकों के वाहनों को पार्क करवाया जाए । होटल एवं गेस्ट हाउस मालिक ही यह सुनिश्चित करेंगे । उक्त आदेशों की पालना नहीं किए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । 

सफाई को लेकर पालिका व आमजन मैदान में

 सफाई को लेकर खोला मोर्चा माउंट आबू हिल स्टेशन माउंट आबू में दीपावली की सीजन के दौरान फैलाये गए कचरे को नियंत्रण करने को लेकर पालिका प्रशासन सहित आमजन ने मोर्चा संभाल लिया है । इस क्रम में मंगलवार को हेड जमादार तरुण कोरी के नेतृत्व में नक्की झील में बड़ी मात्रा में फैले कचरे को निकाला गया ।  वहीं संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह सहित पार्षद मंगल सिंह , नारायण सिंह , बंटी आदि ने स्वैच्छिक रूप से पोलो ग्राउंड में फैले कचरे का निस्तारण किया । इस दौरान बड़ी संख्या में शराब की बोतलों से मैदान को मुक्त किया गया । स फाई करना सबका दायित्व प्रवीण सिंह के अनुसार माउंट आबू में पर्यटक एन्जॉय करने के लिए आता है । इस दौरान कचरा फैलना भी आम बात है । पर्यटकों के आने से ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है । आमजन को यथाशक्ति अपना दायित्व निभाते हुए शहर की सफाई करनी चाहिए ।