माउंट आबू : थानाप्रभारी "दलपत सिंह राठौड़" के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता .
रेस्टोरेंट के कैश काउण्टर से हुई 3 लाख रूपये की चोरी का राजफाश .
पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ..आरोपी रिमाण्ड पर .
घटना का विवरण
दिनांक 6.1.2026 को प्रार्थी श्री मफताराम पुत्र भूराराम जाति कोली हाल संचालक कनक डायनिंग हॉल, आबूपर्वत ने रिपोर्ट दी कि मैं कनक डायनिंग हॉल का संचालन करता हूं । मेरे डायनिंग हॉल के काउण्टर के नीचे डिब्बे में एक बैग जिसमें 3 लाख रूपये नगद रखे हुए थे। दिनांक 6.1.2026 को को मैंने डिब्बा चेक किया तो रूपयों का बेग नहीं मिला। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 04 दिनांक 6.1.2026 मामला धारा 305 (ए) बीएनएस में पुलिस थाना आबूपर्वत पर दर्ज कर अनुसधान श्री राजाराम स.उ.नि. द्वारा शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाही चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. श्री प्यारेलाल शिवरान आईपीएस, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही श्री किशोर सिंह चौहान के निर्देशन एवं श्रीमान वृताधिकारी आबूपर्वत श्री गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में श्री दलपत सिंह राठौड़ पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी आबूपर्वत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना मिलते ही त्वरित रूप से संदिग्ध व्यक्तियों से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई ।
संदिग्ध पाये गये व्यक्ति रतन लाल पुत्र शम्भूराम जाति सेन उम्र 26 वर्ष पेशा मजदूरी निवासी गांव सोलंकी तला, पुलिस थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर हाल आरटीडीसी होटल के पास, आबूपर्वत को दिनांक 8.1.2026 को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई तो संदिग्ध रतन लाल ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिस पर अभियुक्त रतन लाल को गिरफ्तार कर चोरी के रूपये की बरामदगी एवं अनुसंधान हेतु आरोपी रतन लाल का दिनांक 10.1.2026 तक पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अनुसंधान जारी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
रतन लाल पुत्र शम्भूराम जाति सेन उम्र 26 वर्ष पेशा मजदूरी निवासी गांव सोलंकी तला, पुलिस थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर हाल आरटीडीसी होटल के पास, आबूपर्वत ।
वारदात के खुलासे व मुल्जिम दस्तयाबी करने वाली पुलिस टीम
1 श्री राजाराम स.उ.नि. पुलिस थाना आबूपर्वत (अनुसंधान अधिकारी)
2 श्री आदर्श कानि नं 299 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
3 श्री महेन्द्र सिंह कानि नं 415 पुलिस थाना आबूपर्वत।
4 श्री चन्द्र सिंह कानि नं 169 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
5 श्रीमती रेखा महिला कानि नं 1108 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
Comments