फोटोग्राफर व टैक्सी चालकों की होली कल माउंट आबू अर्बुदा फोटोग्राफर्स समिति और विभिन्न टैक्सी यूनियनों द्वारा कल यानी 19 मार्च को होली खेली जाएगी इस कारण शहर में टैक्सियां नहीं चलेंगी व नक्की लेक गांधी वाटिका पर फोटोग्राफी भी नहीं होगी । अर्बुदा फोटोग्राफर्स समिति अध्यक्ष भारत त्यागी ने बताया की होली पर्व की छुट्टियों पर काफी संख्या में पर्यटक माउंट आबू आता है । ऐसे में सभी फोटोग्राफर व्यवसाय करने में व्यस्त रहते हैं और होली नहीं खेल पाते । इसीलिए पिछले 40 वर्षों से होली के पांचवें दिन पांचम पर सभी मिलकर गांधी वाटिका में होली खेलते हैं और पूरे दिन यानी शाम या रात को भी फोटोग्राफी नहीं करते । अर्बुद समय
latest news of "mount abu" and around.