तलेटी के मानसरोवर के कारखाने में लगी थी भीषण आग माउंट आबू / तलेटी / मानसरोवर तलेटी के पास स्थित मानसरोवर कांप्लेक्स की वर्कशॉप में आग लगने की सूचना पर माउंट आबू नगरपालिका अग्निशमन दल द्वारा आग पर काबू पाया गया । जानकारी के मुताबिक दोपहर में सूचना मिली की तलेटी से स्वरूपगंज मार्ग स्थित मानसरोवर बिल्डिंग के लकड़ी कारखाने में आग लग गई है और विकराल रूप धारण कर रही है जिससे जान माल की हानी की प्रबल संभावना है । इसपर जमादार मुकेश परिहार के नेतृत्व में अग्निशमन दल ने घटना स्थल पर जाकर आग पर नियंत्रण किया । दल में नितिन मकवाना , गोपाल गुर्जर , दिनेश सैनी , संतोष कुमार उपस्थि रहे । अर्बुद समय
latest news of "mount abu" and around.